राजनांदगांव

एक-दो दिन में नांदगांव के 16 मंडलों को मिलेंगे नए अध्यक्ष
13-Dec-2024 2:09 PM
एक-दो दिन में नांदगांव के 16 मंडलों को मिलेंगे नए अध्यक्ष

 माहांत तक जिलाध्यक्ष की भी नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 दिसंबर। भाजपा में बूथ स्तर के गठन के बाद मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया लगभग समाप्त होने के कगार पर है। अगले एक-दो दिन में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। राजनंादगांव जिले के 16 मंडलों को नए अध्यक्ष जल्द ही मिल जाएंगे।

 बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करने के निर्देश हैं। 14 दिसंबर तक नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। जिले में मंडल अध्यक्ष को लेकर कई दावेदार जोर लगा रहे हैं। खैरागढ़ और मोहला-मानपुर के पृथक होने के बाद राजनंादगांव जिले में नए मंडल का गठन भी किया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आगामी एक-दो दिनों में सभी नामों पर अंतिम मुहर सकती है। नांदगांव जिले े विभाजन के बाद कुछ नए मंडल का गठन कियाग या है। इसके बाद जिले में भाजपा के 16 मंडल हो गए हैं। सभी मंडलों का अध्यक्ष एक साथ चुना जाएगा। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। सभी 16 मंडल के अंतिम 3-3 नाम का चयन कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि आगामी एक-दो दिन में भाजपा कार्यालय में इसे लेकर बैठक हो सकती है। जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 25 दिसंबर तक पूरी करने की संभावना है।


अन्य पोस्ट