राजनांदगांव

सुरगी में मनाया गया गीता जयंती महोत्सव
12-Dec-2024 3:52 PM
सुरगी में मनाया गया गीता जयंती महोत्सव

राजनांदगांव, 12 दिसंबर। सुरगी में यादव समाज क्षेत्रीय सर्कल द्वारा गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसमें यादव भवन एवं अतिरिक्त भवन एवं ग्राम सुरगी के लिए व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि आज गीता जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम सुरगी आने का सौभाग्य मिला। कृष्ण भगवान के गीता के ज्ञान के कारण ही आज भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर है, क्योंकि आज पूरा विश्व आपसी लड़ाई में अपनी उर्जा समाप्त कर रहा है और आध्यात्मिकता की ओर भारत को टकटकी नजर से देख रहा है। उन्होंने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार में 1 वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास के कार्य किए हैं और आने वाले समय में सुशासन के साथ व्यवस्थित रूप से सरकार के कामकाज चलने से चारों ओर विकास ही विकास दिखेगा। अभिषेक ने आश्वस्त किया कि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राजनांदगांव की सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और समय-समय पर वे भी जनता की सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सरपंच आनंद ने भी सरकार की कार्यशैली और विकास की प्रशंसा करते अभिषेक सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में कोमल सिंह राजपूत, रोहित चंद्राकर, लीलाधर साहू, आनंद साहू, मनोज साहू, मधु सुकृत साहू, तिलोकचंद पारख, समारोह राम, दीपक, नरोत्तम मंडल, रैनसिंह साहू, गुरुचरण सिंह, खिलेश्वर साहू, पवन साहू, तेजप्रकाश सिन्हा, मुकेश साहू, गोविंद देवांगन, खेमदास, भुनेश्वर साहू, अर्जुन साहू, मेवा साहू, गजानन साहू, तुम्मन साहू, देवेंद्र जैन, माखन यादव, इंद्रजीत मानिकपुरी, हमदीप साहू, जितेंद्र साहू, प्रकाश साहू, संतोष यादव, दिलीप यादव, देवेंद्र यादव, पवन यादव, विशंभर यादव, माखन यादव, द्वारिका यादव, कोमल यादव, विशारद यादव, संतोष यादव बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट