राजनांदगांव

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 दिसंबर। सुरगी सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र का जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने निरीक्षण कर अनेक खामियां पाई। किसानों ने अव्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेसी नेताओं ने समस्या दूर करने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते व्यवस्था सुधारने की मांग रखी।
जिला पंचायत सदस्य श्री यादव ने कहा कि 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू है, लेकिन धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था तथा सरकार की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। 3 दिसंबर को कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्रो चलो अभियान चलाया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों की परेशानियों को देखा। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में किसानों अन्य परेशानियों से जूझ रहे हैं। जिसमें बारदाने की कमी से किसानों को धान बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार ने कहा है कि 50 प्रतिशत नए व 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाए। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है। जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है। पुराने बारदाने फटे हुए हैं। जिसमें धान भरा ही नहीं जा सकता।
किसानों से कहा जा रहा कि 50 प्रतिशत बारदानो की व्यवस्था स्वयं करो, उसका भुगतान किया जाएगा, लेकिन किसानों के बारदाने का पैसा भी नहीं मिल रहा। टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा। टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने किसानों को बुलाया जा रहा है। 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा। इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है। उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है। सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी है। धान के बोरे जाम है, जगह का अभाव हो गया है। अनावरी रिपोर्ट कम बनाई गई है तथा खरीदी भी 21 क्विटल के हिसाब से नहीं हो रही है। किसानों से पूरा घान नहीं खरीदा जा रहा है। अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा। जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा। किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। बड़े किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे, उनकी बारी ही नहीं आ रही।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, जिलाध्यक्ष भागवत साहू, उपाध्यक्ष पंकज बांधव, महामंत्री महेंद्र यादव, दुर्गेश कुमार द्विवेदी, अजय मार्कंडेय, तुकज साहू, योगेन्द्र दास वैष्णव, रोहित चंदाकर, रोशनी वैष्णव, भेखदास साहू, लोकेश गंगवीर, दिलीप चंदाकर, जनक साहू, सावंत साहू, हेमंत साहू, चुम्मन निषाद, महेश दिवाकर, गुमान ढीमर, धन्ना साहू, हुलासी ढीमर, चैन साहू, धर्मेन्द्र साहू, मानसिग साहू, तेजेन्द्र वैष्णव, तारा साहू, शनि साहू, ओमप्रकाश साहू, तीरथ साहू, देवेन्द्र साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।