राजनांदगांव

लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान- संगीता
10-Dec-2024 3:37 PM
लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान- संगीता

बालोद विधायक की अगुवाई में निकली संविधान रक्षक अभियान यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 दिसंबर।
संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है। संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और हमारे राष्ट्र को जोडऩे वाला सूत्र है।  यह यात्रा हमारे संविधान के संस्थापकों की दूरदृष्टि को श्रद्धांजलि है और प्रस्तावना में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाती है। संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 दिसंबर को संविधान सम्मान यात्रा निकाली गई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि भारत में असमानता और इसे दूर करने में भाजपा की विफलता, अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, गैर-अधिसूचित जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के साथ ही हाशिये पर रहने वाले समुदायों की स्थिति खराब करने वाली सरकार की नीतियों को आम जनता के बीच उजागर किया जाना है। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी बालोद विधायक  संगीता सिन्हा, शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा केे नेतृत्व में रविवार को संविधान रक्षा यात्रा निकली गई, जो शहर के जयस्तंभ चौक से निकली। यात्रा मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, रामाधीन मार्ग होते हुए कमल टॉकीज पर कांग्रेसजनों द्वारा अशोक स्तंभ पर संविधान पट्टी पर फुलमालाओं अर्पित कर आगे बौद्ध विहार पहुंची, जहां पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाई। इसके बाद जिला प्रभारी व विधायक  द्वारा संविधान का वाचन का संकल्प दिलाया।

बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने संविधान प्रस्तावना संकल्प दिलाते कहा कि संविधान रक्षक अभियान यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ। जिसके लिए पूरे कांग्रेसजनों को बधाई देती हूं। हमारा संविधान बहुत बड़ा संविधान है, जिसे डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा दो साल 11 महीने 18 दिन में पूरा किया। जिसमें  देश की आर्थिक, भौगोलिक स्थिति सहित विभिन्न प्रांतों का चिंतन कर लिखा गया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि एआईसीसी के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। इस दौरान  बृजेश शर्मा, हेमा देशमुख, श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, मन्ना यादव, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर,झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, अशोक फडऩवीस,  आसिफ  अली, सूर्यकांत जैन, माया शर्मा, अमर झा, शकील रिजवी, रौशनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट