राजनांदगांव

पालक संघ अध्यक्ष के खिलाफ शिक्षक कर्मचारी संगठन एकजुट
07-Dec-2024 3:08 PM
पालक संघ अध्यक्ष के खिलाफ शिक्षक कर्मचारी संगठन एकजुट

अनावश्यक विभागीय कामकाज में दखल देने पर कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 7 दिसंबर।
शिक्षक कर्मचारी संगठन ने पालक संघ के अध्यक्ष क्रिष्टोफर पाल के खिलाफ अनावश्यक विभागीय कामकाज में दखल देने और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। 

संघ ने पाल के खिलाफ असत्य, भ्रामक एवं मानहानि कारक समाचार मीडिया के जरिये कर्मियों के विरूद्ध फैलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पाल पर शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने और कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करने का कर्मियों ने  आरोप लगाते कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा है।  

आरोप है कि क्रिस्टोफर पाल द्वारा शिक्षा विभाग में लगभग प्रतिदिन अनावश्यक एवं तथ्यहीन पत्राचार व स्वयं उपस्थित होकर विभाग का समय नष्ट किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते इसकी आय के स्रोतों एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जाए। कर्मचारी संघ-छग शिक्षक कांग्रेस संघ, छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ, सर्व शिक्षक संघ, छग शालेय शिक्षक संघ, सर्व विभागीय संविदा कम्रचारी महा. संघ, छग प्रदेश शिखक संघ, छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, छग स.प्र.चि.छे.अ.संघ राजनांदगांव व टीचर्स एसोसिएशन, नवीन शिक्षक संघ अजाक्स जिला इकाई एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कम. संघ द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।


अन्य पोस्ट