राजनांदगांव

स्टॉर खिलाडिय़ों के साथ प्रशिक्षण लेगी मम्तेश्वरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की उदीयमान हॉकी खिलाड़ी मम्तेश्वरी लहरे का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर कल 5 से 20 दिसंबर तक साई सेन्टर बैंगलोर में आयोजित है। इस प्रशिक्षण शिविर में सीनियर महिला इंडिया टीम के सभी जाने माने खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें लगभग 35 खिलाडिय़ों का चयन उक्त प्रशिक्षण के लिए किया गया है।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि मम्तेश्वरी लहरे का चयन उक्त प्रशिक्षण शिविर के लिए विगत दिनों आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप 30 अक्टूबर से 10 नवंबर रॉची (झारखंड) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मम्तेश्वरी लहरे वर्तमान में स्पोटर्स अकादमी रायपुर में प्रशिक्षणरत है। इसके पूर्व लगभग 3 वर्ष तक स्टेट एक्सलेंसी बिलासपुर में प्रशिक्षणरत थी।
मम्तेश्वरी लहरे की इस उपलब्धि पर सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, महापौर हेमा सुदेश देशमुख, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पूर्व राजगामी अध्यक्ष रमेश पटेल, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, भूषण साव, गणेश प्रसाद शर्मा, दौलत सिंह चंदेल, नीलमचंद जैन, अनिल यादव, ज्ञानचंद जैन, ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटिया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकिल अहमद ने शुभकामनाएं दी है।