राजनांदगांव

भाजपा का प्राथमिक सदस्यता अभियान पूरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर। भाजपा संगठन चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में 2 दिसंबर को जिला चुनाव अधिकारी संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशला को संबोधित करते श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता के लक्ष्य को पार्टी ने देश व प्रदेश में पूरा कर लिया है। प्रदेश में 60 लाख नए प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं। वहीं देश में लगभग 12 करोड़ नए प्राथमिक सदस्य बन चुके है, जिन राज्यों में चुनाव था, मसलन, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड सहित दो अन्य बड़े राज्यों में सदस्यता की प्रक्रिया चुनाव निपटने के बाद अब प्रारंभ होगी।
इसी के साथ प्राथमिक सदस्यता का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संगठन चुनाव में अब पहले चरण में बूथ स्तरीय चुनाव पूरे हो रहे है, आने वाले दो-तीन दिनों में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मंडल चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जिसे 15 दिसंबर तक पूरा होना है, फिर 30 दिसंबर तक जिले के चुनाव भी संपन्न करा लिए जाएंगे।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार कार्यशाला में मंडल व जिले चुनाव की प्रक्रिया को जिला चुनाव अधिकारी ने बारीकी से उपस्थित पदाधिकारियों को समझाया व सारी चुनाव प्रक्रिया आम सहमति से पूरी करने को कहा। जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र गोलछा ने स्वागत भाषण किया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल ने सक्रिय सदस्यता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव और आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने किया।
इस दौरान गीता घासी साहू, अशोक चौधरी, मूलचंद लोधी, सुरेन्दर सिंह बन्नोआना, विनोद खाण्डेकर, किशुन यदु, आलोक श्रोती, अतुल रायजादा, तरूण लहरवानी, रामकुमार गुप्ता, अजय पटेल, सौरभ कोठारी, बोधन साहू, जागेश्वर साहू, आकाश चोपड़ा, आलोक बिंदल, गोलू सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।