राजनांदगांव

किसानों से नहीं खरीदा जा रहा 21 क्विंटल धान
01-Dec-2024 2:29 PM
किसानों से नहीं खरीदा जा  रहा 21 क्विंटल धान

 जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने लगाए आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 दिसंबर।
वर्तमान में समर्थन दर पर धान खरीदी जिस रफ्तार से चल रही है। उससे लक्ष्य को प्राप्त करना लगभग संभव है। यह बात कहते  जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने  शनिवार को प्रेसवार्ता लेते कहा कि पूर्व में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की धान खरीदी नीति को उपार्जन केंद्रों में मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव सय नीत भाजपा सरकार ने बदल दिया है। 

इसी के साथ उन्होंने सेवा सहकारी समितियां के माध्यम से किसानों से धान खरीदने के संबंध में 23 बातों में उन्होंने अपने बातें कही है।
प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि छग की विष्णुदेव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है। इस बार 160 लाख मीट्रिक धान खरीदी का लक्ष्य है। इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है। शनिवार, रविवार व सरकारी छुट्टी घटाकर कुल 47 दिन ही मिल रहे। इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार का लगभग साढे तीन लाख मीट्रिक टन की खरीदी प्रतिदिन करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा।

श्री साहू ने कहा कि वर्तमान में जिस रफ्तार से धान खरीदी हो रही है उसमें लक्ष्य प्राप्त करना असंभव लग रहा। सोसायटियों को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है। ऐसे में एक किसान का शेष धान के लिए उसको आगामी दिनों की तारीख दी जा रही है। सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आएगा, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को धान बेचे थे, उनके खाते के रकम नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एकमुश्त 3100 नहीं सिर्फ  2300 रुपए प्रति क्विंटल ही आ रहा है, जो समर्थन मूल्य है उतना, अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा है। जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है।

पत्रकारवार्ता में पीसीसी महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, मोहम्मद यहया, मनीष साहू समेत अन्य लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट