राजनांदगांव

चुने गए बूथ कमेटियों के अध्यक्ष
30-Nov-2024 3:27 PM
चुने गए बूथ कमेटियों के अध्यक्ष

राजनांदगांव, 30 नवंबर। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान के पश्चात बूथ कमेटी गठन 15 से 30 नवंबर तक हम सबको करनी है। जिसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला चुनाव अधिकारी संतोष अग्रवाल, मंडल प्रभारी सावन वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर के नेतृत्व में श्ुक्रवार को टेडेसरा शक्ति केंद्र के ग्राम टेड़ेसरा में बूथ कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बूथ क्र.  214 में फूलकिशोर चौधरी, बूथ क्र.  215 में अवधेश मिश्रा, बूथ क्र.  216 में श्यामलाल गुप्ता और बूथ क्र.  217 में जगदेव साहू बूथ कमेटी के नवीन अध्यक्ष चुने गए। सभी नए अध्यक्षों को चुनाव अधिकारी मनोज साहू ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया। साथ में बूथ कमेटी के कुल 12 सदस्यों का निर्वाचन भी किया गया। बूथ कमेटी निर्वाचन में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र के प्रभारी खिलेश्वर साहू, संयोजक संदीप साहू, सहसंयोजक अजय साहू, हेंमदीप साहू, प्रमुख रूप से शिबू यादव, शैलेंद्र साहू, सत्रोहन मानिकपुरी और संध्या पांडे सहित बूथ कमेटी की सदस्य उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट