राजनांदगांव

महाराष्ट्र का 290 कट्टा धान जब्त
28-Nov-2024 2:28 PM
महाराष्ट्र का 290 कट्टा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम दामाबंजारी के पास महाराष्ट्र राज्य से लाए जा रहे 2 वाहनों में लोड 290 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। 

खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामडे और खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर द्वारा रात्रि 3 बजे अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र ग्राम दामाबंजारी के पास अवैध धान परिवहन करने पर जब्ती की कार्रवाई की। जब्त धान को छुरिया थाना में अभिरक्षा के लिए दिया गया है। जब्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

महाराष्ट्र से अवैध धान खपाने के लिए ग्राम गैंदाटोला और पथराटोला के किसान के घर धान का परिवहन किया जाया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट