राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर। हाथ-पैर दर्द से पीडि़त महिला को बीमारी दूर करने के नाम पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घुमका पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को पीडि़त महिला अपने पति व पुत्र के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी। पीडि़त महिला एक साल से हाथ-पैर दर्द से परेशान थी। आरोपी द्वारा महिला से पूजापाठ कर बीमारी दूर करने की बात कहने पर महिला अपने पति व अपने पुत्र के साथ पूजापाठ करने मंदिर आई थी। पूजापाठ करते रात्रि होने से तीनों वहीं मंदिर के कुटिया में रूके थे, तब आरोपी द्वारा सोये हुए पीडि़ता के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ कर जबर्दस्ती करने की कोशिश किया गया। पीडि़ता के जगने पर आरोपी बीमारी दूर कर रहा हूं, कहकर जोर जबर्दस्ती करने लगया। महिला द्वारा विरोध किया एवं जोर से आवाज देकर अपने पति को उठाकर घटना के बारे में बताई। 23 नवंबर को पीडि़ता द्वारा थाना में लिखित आवेदन पत्र दिया। इस पर घुमका थाना द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घुमका थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार बघेल के नेतृत्व में तत्काल घुमका पुलिस द्वारा आरोपी टुमनलाल पाल (61) को 24 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय राजनंादगांव के समक्ष रिमांड के लिए पेश किया गया। बाद में आरोपी को जेल भेजा गया।


