राजनांदगांव

विक्रांत के प्रभार वाले भोकर सीट में भाजपा जीती
24-Nov-2024 2:48 PM
विक्रांत के प्रभार वाले भोकर सीट में भाजपा जीती

भाजपा प्रत्याशी को बड़ी लीड दिलाने में जिपं उपाध्यक्ष हुए कामयाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 नवंबर।
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे से भाजपा को बड़ी जीत मिली है, वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन नेतृत्व के निर्देशानुसार यहां से भाजपा नेताओं को महाराष्ट्र राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी बनाकर भेजा गया था। 

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चौहान की पुत्री जया अशोक चौहान को नांदेड़ जिले के तहत भोकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने मैदान में उतारा था। जिसमें राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को भोकर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां विक्रांत सिंह ने दिन-रात मेहनत करके हर बूथ में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से सतत विचार-विमर्श कर चुनावी कमान संभालने में कामयाब हुए। साथ ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने लगातार जनता से संपर्क बनाने में कामयाब रहे। जिसका परिणाम अब सामने है। जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह  पार्टी द्वारा दिए गए निर्णय में सफलतापूर्ण कार्य करते भाजपा को बड़ी लीड दिलाने में कामयाब रहे।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भोकर विधानसभा हाईप्रोफाइल सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। जिसमें भाजपा को जबर्दस्त लीड मिलने से छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में विक्रांत सिंह का कद बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। साथ ही केसीजी जिले सहित उनके शुभचिंतकों ने महाराष्ट्र के भोकर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दिलाने पर श्री सिंह को बधाई प्रेषित किया है।


अन्य पोस्ट