राजनांदगांव

जालना जिले की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा का कब्जा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 नवंबर। खैरागढ़ के पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने अपने प्रभार वाले भोकरदन-जाफरावाद विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया था, जिसके नतीजे जीत के रूप में सामने आया है।
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी नतीजों में इस सीट में भाजपा प्रत्याशी संतोष राव साहेब दानवे ने 23 हजार मतों से जीत हासिल की है।
पार्टी नेतृत्व ने कोमल जंघेल को इस सीट का प्रभार सौंपा था। दानवे के पक्ष में कोमल जंघेल ने कड़ी मेहनत की। एक माह तक क्षेत्र में कार्य किया।
कोमल 66 शक्ति केंद्रों एवं सभी जिला परिषद के कार्यकर्ताओं से बैठक कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया।
उन्होंने लगभग 150 गांव में दौरा किया। इस विधानसभा क्षेत्र मे दो मंडल भोकरदन एवं जफरवाद मंडल हैं। दोनों मंडलों के बैठक भी पदाधिकारियों का लिया। इसके आलवा व्यक्तिगत रूप से अनेक नेताओं के घर जाकर उन्हें पार्टी के पक्ष में कार्य सौंपा।
ज्ञात हो कि कोमल जंघेल महाराष्ट्र चुनाव इसके पूर्व भी पिछले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जिसमें मोरगांव अर्जुनी विधानसभा, देवरी आमगांव, वडसा विधानसभा में काम किया था। कोमल जंघेल ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।