राजनांदगांव

कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
24-Nov-2024 2:46 PM
कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

राजनांदगांव, 24 नवंबर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुंजामटोला में डीएमएफ से स्वीकृत मुर्गी शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समुह के दीदीयों से चर्चा कर उनके द्वारा किए जा रहे व्यवसाय से रूबरू हुई। उन्होंने महिला समूह का उत्साहवर्धन करते आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी कुंजामटोला का निरीक्षण किया। साथ ही नवीन आंगनबाड़ी निर्माण कुल्हारदोह का निरीक्षण किया गया। इस दौरान हेमंत ठाकुर, केश्वरी देवांगन, सुभाष गोरे, शाखा प्रभारी जनपद एवं संरपच, सचिव उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट