राजनांदगांव

लावारिस शवों को सद्गति देने वाले समाजसेवी भट्टड नहीं रहे
23-Nov-2024 3:48 PM
लावारिस शवों को सद्गति देने वाले समाजसेवी भट्टड नहीं रहे

संस्कार श्रद्धांजलि संस्था के जरिये सैकड़ों शवों का किया अंतिम संस्कार, समाजसेवा में सदैव रहे आगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 नवंबर।
शहर के संस्कार श्रद्धांजलि संस्था के प्रमुख सतीश भट्टड का शुक्रवार को निधन हो गया। भट्टड ने अपना एक लंबा समय समाजसेवा के लिए दिया। भट्टड ने लावारिश शवों को सद्गति देने के लिए एक संस्था का गठन किया। यह संस्था सामाजिक रूप से तिरस्कृत और मुख्यधारा से अलग-थलग रहने वाले लोगों के शवों का अंतिम संस्कार करती रही है। भट्टड की शहर में एक अलग पहचान थी। भट्टड ने दिव्यांगजनों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए। 

उन्होंने नेत्रहीनों के लिए कई बड़े राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम भी शहर में आयोजित कराए। इस बीच आज सुबह उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। भट्टड के निधन की खबर से उनके संस्था से जुड़े लोग और अन्य सामाजिक हस्तियां काफी दुखी हैं। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। 

 


अन्य पोस्ट