राजनांदगांव

हमला करने वालों पर हो कार्रवाई
22-Nov-2024 2:44 PM
हमला करने वालों पर हो कार्रवाई

 कबीर पंथ समाज ने पहुंचा जिला कार्यालय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 नवंबर। बीते महीने कबीर पंथ धर्म वंशाचार्य हजुर उदितनाम साहेब पर हमला करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को राजनंादगांव जिले के समस्त कबीर पंथ समाज के लोग जिला कार्यालय पहुंचे।

कबीर पंथ समाज के लोगों का कहना है कि कबीर पंथ का इतिहास 626 वर्षों पुराना है और इसके अनुयायी हर क्षेत्र में है। विश्व के अनेक देशों में भी निवासरत है। कबीर पंथ शांति का पंथ है तथा व्यक्ति निर्माण एवं सद्भावना भाईचारे को बढ़ावा देता है। कबीर पंथ का इतिहास हमेशा शांतिवादी रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 2024 को कबीरधर्म नगर दामाखेड़ा जिला बलौदाबाजार भाटापारा में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों ने नवोदित वंशाचार्य उदितनाम साहेब के ऊपर हमला करने की कोशिश की। कबीर पंथ हमेशा शांति का पक्षधर रहा है तथा देश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक रहा है, किन्तु एक सोची समझी रणनीति एवं दुर्भावना से की गई हमला हमें विचलित कर रहा है। जिसमें हम कबीर पंथियों के मन में आक्रोश एवं दुख है। कबीर पंथ समाज ने वंशाचार्यों के खिलाफ किसी भी प्रकार का दुर्भावना एवं षडयंत्र स्वीकार नहीं होगा। ऐसे असामाजिक तत्वों एवं गैर जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की।

इस दौरान अमरदास, लीलादास, मलादास साहेब, चेतन दास साहू, गुहादास, रामकुमार साहेब, सोमदास, बचनदास साहू, पुरूषोत्तमदास मानिकपुरी, चिंताराम समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट