राजनांदगांव

दिग्विजय क्लब ने हॉकी प्रतियोगिता में जीता खिताब
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 नवंबर। जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में सीनियर मॉर्निंग हॉकी ग्रुप द्वारा आयोजित स्व. सुरजीत कौर स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को रंगारंग समापन समारोह अंतरष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा के मुख्य आतिथ्य समेत पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा, पार्षद ऋषि शास्त्री, कुलबीर सिंह, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव, आशा थॉमस की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी के नाम से पूरे देश में जाना जाता है। जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में स्व. सुरजीत कौर स्मृति रात्रकालीन 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से ही हमारे राजनांदगांव के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं और कर भी चुके हैं। जैसे रेणुका यादव ने ओलंपिक खेलकर पहली छत्तीसगढ़ की महिला ओलम्पियन रिकार्ड अपने नाम किया है। साथ ही मृणाल चौबे ने भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल में अपना प्रदर्शन दिखाया है। वर्तमान में राजनांदगांव की अनिशा साहू व ग्राम बोड़ला जिला कबीरधाम की गीता यादव अभी नीदरलैंड में जूनियर इंडिया टीम के ओर से खेलने गए है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश की बिटिया हमारे जिले व प्रदेश का नाम रौशन कर रही है। इस प्रकार के आयोजन के लिए या और किसी भी प्रकार से खेल के लिए जो भी संभव हो मैं पूरी मदद करने तैयार हूं।
स्व.सुरजीत कौर स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाईनल मैच लालबाग विरुद्ध दिग्विजय क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें दिग्विजय क्लब ने लालबाग को 4-1 गोल से पराजित करते खिताब अपने नाम किया। इस एकतरफा मुकाबले में दिग्विजय क्लब की ओर से 2 गोल कारण साहू ने और यजत कौशिक और अमित माथुर ने 1-1 गोल किया था। वहीं लालबाग टीम की ओर से किशोर धीवर ने मात्र 1 गोल कर पाए। फाईनल मैच के पूर्व बालिका वर्ग में राजनांदगांव ग्रीन विरुद्ध राजनांदगांव रेड के मध्य खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक दोनों ही टीम 0-0 गोल की बराबरी पर रही और राजनांदगांव ग्रीन ने शूटआउट पर मैच को 3-2 गोल से जीत लिया।
इस अवसर पर ज्ञानचंद जैन, महेंद्र सिंह ठाकुर , गुणवंत पटेल, प्रकाश शर्मा, अजय झा, शिवा चौबे, सब्बीर हैदरी, दीपक यादव, अनूप श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, रामअवतार जोशी, देवाशीष झा, लक्ष्मण यादव, अशोक नागवंशी, चंदन भरद्वाज, विकास वैष्णव, अरुण श्रीवास्तव, राजू रंगारी, जावेद खान, किशोर धीवर, आशीष सिन्हा, अशोक देवांगन, राजेश निर्मलकर, सचिन खोब्रागडे, दिलीप रावत, खेमराज सिन्हा, शकील अहमद, अभिनव मिश्रा, हारून खान, कुशाल यादव, कृष्णा यादव एवं अन्य वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों व सदस्यगण उपस्थिति थे। अतिथियों का स्वागत भी किया गया। अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल कादिर व आभार प्रदर्शन भूषण सॉव ने किया।