राजनांदगांव

परसाटोला में नियमित हो रही है धान खरीदी
21-Nov-2024 2:56 PM
परसाटोला में नियमित  हो रही है धान खरीदी

राजनांदगांव, 21 नवंबर। परसाटोला धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य पर किसानों से नियमित धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने पर्याप्त मात्रा में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है।

यहां पर्याप्त मात्रा में बारदाने सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। परसाटोला समिति में 1046 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है। अब तक 166 क्विंटल धान खरीदी किया जा चुका है।


अन्य पोस्ट