राजनांदगांव

घनश्याम को 72 घंटे के भीतर मिली राशि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 नवंबर। राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में बेचने आए ग्राम उपरवाह के किसान घनश्याम साहू ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सराहना की। किसान घनश्याम ने बताया कि वे मोबाईल एप्प से ऑनलाईन टोकन कटाकर धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में 18 क्ंिवटल धान विक्रय किया है।
उन्होंने बताया कि शासन की नई व्यवस्था ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प और धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्ध होने से उनका शीघ्रता एवं आसानी से धान खरीदी हो पाया इसके साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हुआ है। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर उनके खाते में 41 हजार 400 रुपए राशि प्राप्त हो गई। उन्होंने इस नई व्यवस्था की सराहना करते कहा कि यह किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे किसानों का श्रम और समय की भी बचत हो रही है। घनश्याम ने कहा कि किसानों के वास्तविक उपज का एक-एक दाना खरीदने शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की है।
किसान श्री घनश्याम ने बताया कि उनके पास सवा दो एकड़ जमीन है। जिसमें वे खरीफ सीजन में धान और रबी मौसम में साग-सब्जी, चना और गेंहू की खेती करते हैं। जिससे अच्छी आमदनी हो जाती है। घनश्याम ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और घर खर्च के लिए राशि व्यय करने की बात कही। उन्होंने बताया कि थोड़ी-थोड़ी राशि बचाकर वे जमीन खरीद रहे हैं। आज उसी जमीन पर खेती कर बच्चों की अच्छी शिक्षा और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वे खेती-किसानी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और किसान के्रडिट कार्ड से भी लाभ ले रहे हैं।
घनश्याम योजनाओं का ले रहे लाभ
घनश्याम ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लाभ के साथ-साथ उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह एक हजार रुपए मिल रहा है। खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत उन्हें प्रति माह नि:शुल्क राशन मिल रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाया है।
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का दो बार डिलीवरी के समय निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क ईलाज हुआ है और उनकी मां के आंखों का ऑपरेशन भी आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क हुआ है। इसके साथ ही वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। घनश्याम ने कहा कि जनसामान्य के लिए संचालित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनएं अत्यंत लाभकारी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।