राजनांदगांव

नांदगांव में 4 जिलों के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। पुलिस महकमे में बतौर जवान होने के लिए युवा राजनांदगांव में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जोर आजमाईश लगा रहे हैं। शारीरिक दक्षता के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्थानीय पुलिस लाईन में अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया में 200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। आईजी दीपक झा भर्ती प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। वहीं एसपी मोहित गर्ग पूरी भर्ती प्रक्रिया के अलावा व्यवस्था को भी देखेंगे।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर के युवा स्थानीय पुलिस लाइन में अलग-अलग जांच प्रक्रिया में शामिल होंगे। एक जानकारी के मुताबिक 65539 शिक्षित युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। लंबे इंंतजार के बाद पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। ऐसे में युवाओं में खासा उत्साह है।
मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 बीते 16 नवंबर से शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़ जिले के साथ पीटीएस राजनांदगांव के रिक्त पदों के लिए हो रहा है। यह शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता टेस्ट 8वीं वाहिनी भारत रक्षित प्रांगण में आयोजित है। इस भर्ती प्रक्रिया में 65 हजार 539 अभ्यर्थी शामिल होंगे। साथ ही 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटी लगाई गई है। भर्ती में पारदर्शिता के लिए इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस का भी उपयोग किया जा रहा है। वहीं सभी इवेंट का फोटाग्राफी एवं वीडिय़ोग्राफी भी कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अं. चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं पीटीएस राजनांदगांव के रिक्त पदों के लिए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 8वीं वाहिनी भारत रक्षित मैदान में आयोजित की गई है। जिसमें आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता टेस्ट 16 नवंबर से 23 दिसंबर तक निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चल रही है। जिसमें 65 हजार 539 अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिसके लिए जिला बल एवं सीएएफ के 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता टेस्ट प्रारंभ होने के पूर्व एसपी मोहित गर्ग द्वारा भर्ती प्रक्रिया स्थल का निरीक्षण एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। जवानों को बताया गया कि यह भर्ती निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से होनी है। जिसके लिए इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही फोटोग्राफी एवं वीडिय़ोग्राफी भी कराया जा रहा है।
पुलिस को दें तत्काल सूचना
पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील किया कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता से हो रहा है। पुलिस भर्ती के नाम पर किसी को रुपए न दें और कोई भर्ती कराने के लिए रुपए की मांग करता है तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या अपने नजदीकी पुलिस थाना व चौकी को सूचना दें।