राजनांदगांव
दो कद्दावर नेता से डरे हुए हैं छाबड़ा - शरद
17-Nov-2024 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 नवंबर। वरिष्ठ भाजपा पार्षद शरद सिन्हा ने वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा को डॉ. रमन सिंह और अभिषेक सिंह पर अनर्गल आरोप लगाने के लिए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अपनी लगातार राजनीतिक असफलता से छाबड़ा हड़बड़ा गए हैं।
श्री सिन्हा ने कहा कि राजनांदगांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उनके सुपुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की लंबे समय से लोकप्रियता उन्हें हजम नहीं हो रही है, तभी तो छाबड़ा दो लोकप्रिय नेताओं के खिलाफ लगातार विष वमन कर रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि कुलबीर सिंह ने यह कैसे सोच लिया कि अभिषेक सिंह को भाजपा से महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की तैयारी में उन्हें जनता के बीच साथ में घुमाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


