राजनांदगांव

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 नवंबर। सिटी क्लब ने एमसी इलेवन को 9-2 से पराजित किया। वहीं शाहिद राधे मोतीपुर और मून लाइट क्लब 4-4 गोल की बराबरी पर रही। जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में सीनियर मॉर्निंग हॉकी ग्रुप द्वारा आयोजित स्व. सुरजीत कौर स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर से प्रारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में शहर के 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। स्पर्धा में आज दो मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच सिटी क्लब विरुद्ध एमसी इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें सिटी इलेवन ने इस एकतरफा मुकाबले में 9-2 गोल से जीत हासिल की है। सिटी क्लब की ओर से अखिलेश मिश्रा ने 4 गोल, तोहार यादव ने 2 गोल और लव यादव ने 3 गोल किया। वहीं एमसी इलेवन की ओर से अशोक देवांगन और प्रांजल यादव ने 1-1 गोल किया था। शुक्रवार को खेले गए दूसरा मैच बहुत ही रोमांचक मुकाबला था। दोनों ही टीम 4-4 गोल की बराबरी पर रही। शाहिद राधे मोतीपुर की ओर से दलबीर सिंह और टीम के कप्तान राजेश निर्मलकर ने 2-2 गोल किया था। वहीं मून लाइट की ओर से मुकेश जैसवाल और तरुण यादव ने 1-1 गोल किया था और आशीष सिन्हा ने 2 गोल किया था।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा की अध्यक्षता तथा ए एक्का सहायक संचालक खेल युवक कल्याण विभाग, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया के विशेष आतिथ्य तथा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, आयोजन समिति के सचिव प्रिंस भाटिया, जिला हॉकी के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, भुषण सॉव, ऑशा थॉमस, योगेश द्विवेदी रामअवतार जोशी, शिवा चौबे, कुशाल यादव, कृष्णा यादव एवं अन्य वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों व सदस्यो की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री छाबड़ा ने कहा कि लंबे समय के अंतराल बाद रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता देखने को मिल रहा है।
इस प्रकार के आयोजन करने से खिलाडिय़ों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। इस प्रकार के आयोजन कराने के लिए वह छत्तीसगढ़ हॉकी, जिल हॉकी संघ और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप को साधुवाद देते कहा कि राजनांदगांव पूरे विश्व में हॉकी नर्सरी के नाम से जाना जाता है। यहां के खिलाडिय़ों में हॉकी के प्रति एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है।
इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया। अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर प्रतिभागी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल कादिर ने किया।