राजनांदगांव

महाराष्ट्र में भाजपा की जीत तय- कोमल
15-Nov-2024 2:44 PM
महाराष्ट्र में भाजपा की जीत तय- कोमल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 नवंबर।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल लगातार एक माह से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कार्य में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन ने अनेक भाजपा नेताओं को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें कोमल जंघेल को मराठावाड़ा क्षेत्र के जालना जिले के भोकरदन विधानसभा क्षेत्र चुनाव में कार्य करने की जिम्मेदारी दी। 

पूर्व विधायक श्री जंंघेल लगातार विधानसभा क्षेत्र दोनों मंडल भोकरदन एवं जफरवाद के सभी जिला परिषद सर्किल, शक्ति केन्द्रों बूथों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को भाजपा के जीत के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी संतोष राव साहेब दानवे हैं, जो दो बार के विधायक हैं। तीसरी बार उन्हें पुन: उम्मीदवार बनाया है। कोमल जंघेल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं लोगों से जनसम्पर्क कर रहे हैं। ज्येष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन युवा मोर्चा का सम्मलेन भी किया है। कोमल जंघेल ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाना तय हो चुका है। भाजपा की घोषणा पत्र ने पूरा महाराष्ट्र प्रदेश में माहौल को भाजपामय बना दिया। लाडली बहाना योजना, किसनों की ऋण माफी, लखपति बहना योजना, खेतिहर मार्ग निर्माण योजना, बिजली माफ योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी घोषणा जनमानस में भाजपा के प्रति उत्साह पैदा कर दिया। भोकरदन विधानसभा क्षेत्र से भी संतोष दानवे की जीत निश्चित है। लोग उनको तीसरी बार जिताने मन बना चुके है।
 


अन्य पोस्ट