राजनांदगांव
कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम नेहरू को किया याद
14-Nov-2024 2:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों पं. नेहरू के तैलचित्र पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने पं. नेहरू के योगदान और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इसके अलावा अन्य कांग्रेसियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।
इस अवसर पर धनेश पटिला, मेहुल मारू, आसिफ अली, अमित चंद्रवंशी, सूर्यकांत जैन, झम्मन देवांगन प्रभात, गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे