राजनांदगांव

यात्री के छूटे लैपटॉप को रेल्वे पुलिस ने लौटाया
13-Nov-2024 4:03 PM
यात्री के छूटे लैपटॉप को रेल्वे पुलिस ने लौटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 नवंबर।
टाटा से दुर्ग तक सफर करने वाले एक यात्री का ट्रेन में छूटे लैपटॉप को रेल्वे पुलिस ने वापस लौटाया। बताया गया कि उक्त यात्री दुर्ग स्टेशन में उतर गया था और लैपटॉप के बैग को ट्रेन में ही छोड़ दिया था, जिसे रेल्वे पुलिस ने सही सलामत यात्री को सौंपा।

मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को रात्रि करीब 11.20 बजे रे.सु.ब. पोस्ट दुर्ग के माध्यम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 18109 टाटा-ईतवारी के कोच नं. बी/2 में बर्थ नं. 1 में एक यात्री का ग्रे-ब्राउन रंग के बैग में एक लैपटाप छूट गया है। उक्त सूचना प्राप्ति उपरांत रेल सुरक्षा बल पोस्ट की इंचार्ज इंस्पेक्टर तरुणा साहू के दिशा-निर्देशन में गाड़ी के आगमन पर कार्यरत अधिकारी उप निरीक्षक के प्रसाद बल सदस्य के साथ ग्रे-ब्राउन रंग के बैग में लैपटॉप रखा हुआ पाया गया। आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी यात्री का नहीं होना पाया व शिकायतकर्ता से मोबाइल के माध्यम से वेरीफाई कराने उपरांत सुरक्षा नियमों का पालन करते उतारकर रे.सु.ब. पोस्ट राजनांदगांव लाया गया एवं इसकी सूचना शिकायतकर्ता को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दिन 11 नवंबर को एक व्यक्ति रे.सु.ब. पोस्ट राजनांदगांव में उपस्थित हुआ। उसने अपना नाम विजय कुमार यादव 34 वर्ष निवासी हाउस नं. 04 बाईलैंन-04 श्रीनगर मिडलैंड हॉस्पिटल दीसपुर कामरूप मेट्रो आसम पिन-781005 मो.नं. 6294983415 बताया और बताया कि वह पीएनआर नं. 6805866481 से टाटा से दुर्ग यात्रा कर रहा था।

दुर्ग स्टेशन आने पर उतर गया और बैग सीट पर ही छूट गया था, जिसे लेने आया। उपरांत लैपटाप संबंधी दस्तावेज पेश की। लैपटाप के संबंध में वेरीफिकेशन करके सही पाकर लैपटाप मालिक विजय कुमार यादव को गवाहों के समक्ष सही सलामत सुपुर्द किया गया। उक्त लैपटाप की कुल कीमत 23 हजार रुपए है। उक्त यात्री द्वारा अपना लैपटाप सही सलामत पाकर रे.सु.ब. राजनांदगांव का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट