राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 नवंबर। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने एक बयान जारी करते कहा कि वर्तमान में कांग्रेस संगठन शहर की समस्याओं व जनता की समस्याओं के निदान के लिए 15 साल के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष यहां के निर्वाचित विधायक डॉ. रमन सिंह को जगा रही है। अधूरे काम, अपूर्ण घोषणाएं और हर विषय पर जनता के लिए लापरवाही बरतने विधायक पूरे कार्यकाल में अपूर्ण घोषणाओं को जनता को होने वाली असुविधाओं को ठीक कराने का कार्य शहर कांग्रेस कर रही है। शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह वर्तमान कुछ समय से जगह-जगह जाकर समस्याओं को पूछकर अधिकारियों से बात कर लोगों को कुछ जगह आश्वासन दिया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि निर्वाचित विधायक रमन सिंह के साथ राजनांदगांव विधानसभा में एक विधायक के साथ एक विधायक फ्री है।
आश्चर्य का विषय है कि भाजपा की सत्ता सरकार होते हुए भाजपा का संगठन पंगु हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव तथा वर्तमान सांसद संतोष पांडे और बाकी शहर के भाजपा नेतागण को दरकिनार करते रमन सिंह और उनके पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शहर में लोगों को आश्वासन दे रहे है और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के कसीदे पडऩे के लिए विधायक प्रतिनिधि डॉ. रमन सिंह ने नियुक्त किया है।