राजनांदगांव
गोपाष्टमी पर्व पर गौमाता का पूजन
12-Nov-2024 3:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 12 नवंबर। बाल रत्न मंच सेवा समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल व उपाध्यक्ष संदेश जैन ने बताया कि इस वर्ष बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा गोपाष्टमी के महापर्व पर भागवताचार्य परम पूज्य आचार्य अनुराग कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम के सानिध्य में वेद लक्षणा सर्व देवमई गौमाता का पूजन तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा, अंगवस्त्र ओढ़ाकर पूजा-अर्चना व आरती उतारी गई। वहीं हरी घास व गुड़ रोटी खिलाई गई। महाप्रसाद का वितरण किया गया। उपरोक्त जानकारी संस्था सचिव सौरभ खंडेलवाल व प्रचार प्रमुख रितेश यादव ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे