राजनांदगांव

गमगीन परिवारों से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद सिंह
11-Nov-2024 2:40 PM
गमगीन परिवारों से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 नवंबर। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह रविवार को अपने प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान और संगठन के कार्यों की जानकारी ली।

तत्पश्चात अभिषेक सिंह शहर के गमगीन परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास स्थान गए और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

मीडिया सेल के अनुसार विगत दिनों स्टेशनपारा के दो युवक आयुष रनसुरे एवं प्रतीक गटलवार की दुखद मृत्यु हो गई। घटना को सुनकर अभिषेक सिंह उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

इसी तरह से वार्ड नंबर 24 की गुरुगोविंद सिंह वार्ड की पार्षद जया दुर्गेश यादव के पिता अशोक यादव का निधन हो गया था। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह उनके घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही पूर्व सांसद प्रदीप गांधी के भाई कमल गांधी के दुखद निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने अभिषेक सिंह उनके निवास स्थान पहुंचे। दुर्घटना में घायल मंडल महामंत्री हकीम खान के घर भी कुशलता पूछने के लिए अभिषेक सिंह उनके घर पहुंचे।


अन्य पोस्ट