राजनांदगांव
.jpg)
प्रदेश की बेटियों ने बढ़ाया मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 नवंबर। बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जूनियर इंडिया कोर टीम में शामिल प्रदेश की अनिशा साहू और गीता यादव का चयन नीदरलैंड और बेल्जियम में खेले जाने वाले अभ्यास मैच के लिए किया गया है। यह टूर आने वाले समय में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप 2024 व जूनियर महिला वल्र्ड कप 2025 की तैयारियों को लेकर किया जा रहा है। इस 24 सदस्यीय टीम में से ही उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन आने वाले समय में आयोजित होने वाले जूनियर महिला एशिया कप 2024 व जूनियर महिला वल्र्ड कप 2025 के लिए किया जाएगा।
ज्ञात हो कि अनिशा साहू विगत 4 वर्षो से जूनियर टीम की सदस्य के रूप में शामिल है तथा गीता यादव हाल ही में जूनियर इंडिया टीम के सदस्य के रूप में शामिल हुई हैं। उन्होंने अपने खेल के प्रदर्शन के आधार पर यह जगह बनाई है।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉल ही में 17 मई से 01 जुलाई तक आयोजित साइड टूर में अनिशा साहू ने बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी का दौरा किया था। यह उसका दूसरा दौरा होगा, जो जूनियर महिला इंडिया टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी। साथ ही गीता यादव ने बहुत कम समय में यह मुकाम हासिल की है, जो 1 वर्ष के भीतर ही टीम में अपना स्थान बनाते नीदरलैंड और बेल्जियम का दौरा करेंगी। आगामी जनवरी में आयोजित होने वाली एचआईएल में भी अपना स्थान बनाया है। वह दिल्ली एजजी पाइपर्स की टीम से खेलते नजर आएंगी।
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह बड़े ही गर्व का विषय है कि आज प्रदेश की दो बेटियां देश के लिए खेलने जा रही है। गीता यादव कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहले वाली है। वह शुरूआती दौर में राजनांदगांव हॉकी स्टेडियम में हॉकी के गुण सीखी है तथा 3 वर्ष तक राजनांदगांव में रहकर हॉकी की बारीकियां सीखकर अपनी पहचान बनाई। उसके बाद उसका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ था। दोनों ही खिलाड़ी विगत कई वर्षों तक छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित है।
अनिशा साहू और गीता यादव के नीदरलैंड और बेल्जियम टूर में चयन होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत टांकराम वर्मा, विक्रम सिसोदिया, तनुजा सलामे, मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह , हेमा देशमुख, फिरोज अंसारी, मनीष श्रीवास्तव, ए एक्का, हरिंदर सिंग, विनीत नावघरे, गोपेस्वर कहरा, राजेश मंडावी, आशा थॉमस, नीलमचंद जैन, अमिताभ मानिकपुरी, गजेंद्र शर्मा, अंसार अहमद, शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव, नरेश डाकलिया, गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, अशोक नागवंशी, अनिल यादव, कुमार स्वामी, रौबीन गाठलीब, दीपक यादव, आशिष सिन्हा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, योगेश द्विवेदी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, जावेद खान, छोटेलाल रामटेके, विरेन्द्र सिंग भाटिया, संतोष चोकन्द्रे, खुशाल यादव, सचिन खोब्रागढ़े, विकास वैष्णाव, चंद्रहास साहू, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, संजीव पटेल अब्दुल कादिर, राजेश निर्मलकर, शकील अहमद, किशोर धीवर, अमित माथुर, खेमराज सिन्हा, संदीप यादव, अभिनव मिश्रा, दीपेश चौबे, कृष्णा यादव सहित अन्य हॉकी प्रेमियों व खिलाडिय़ों ने प्रसन्नता व्यक्त करते अनीश साहू और गीता यादव को अच्छा प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी।