राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अक्टूबर। युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत उत्तर-दक्षिण मंडल में जिला युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं उत्तर दक्षिण मंडल टीम द्वारा 610 सदस्य बनाए गए। जिसमें वार्ड नं. 43 राजीव नगर, गंज मंडी, मोहरा, नंदई, लेबर कॉलोनी, सहदेव नगर, पीटीएस चौक, उत्कल समाज मोहल्ला, एबीस फैक्ट्री, तुमड़ीबोड़, जमातपारा, नेहरू नगर रायपुर नाका, लालबाग व शहर के अलग-अलग स्थानों में सदस्य बनाया गया।
सदस्य बनाने वालों में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, जिला महामंत्री गोलू सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दव्य पिंटू वर्मा, देवा झा, जिला मंत्रीद्वय शिवम यादव, चिंटू सोनकर, उत्तर दक्षिण मण्डल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, जिला युवा मोर्चा कमलेश प्रजापति, चेतन यादव, सांकेत वैष्णव, कमलेश लहरे, चिंकी श्रीवास्तव, नितेश नायक, मनीष यादव, विजेंद्र आर्या, अभिषेक यदु, टिकेश्वर सिंह, रवि बंजारे, रोहित सिन्हा, नरेन्द्र देवांगन की 610 प्लस की संख्या में सदस्यता कराने में प्रमुख भूमिका रही। जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने 190, उत्तर मंडल 270 और दक्षिण मंडल में 150 सदस्यता की गई।