राजनांदगांव

जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत को मिली भोकर की जिम्मेदारी
23-Oct-2024 4:28 PM
जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत को मिली भोकर की जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अक्टूबर।
राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार  महाराष्ट्र राज्य के प्रवास पर है, जहां नांदेड़ जिले के अंतर्गत आने वाले  भोकर विधानसभा क्षेत्र में श्री सिंह भाजपा मंडल स्तर व शक्ति केन्द्रों में पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। 

जानकारी अनुसार श्री सिंह ने भोकर विधानसभा क्षेत्र के अर्धापुर, मुदखेड़, आमदुरा मुगट शक्ति केन्द्र  बारड जिला पंचायत सर्कल सहित भोकर विधानसभा के शहर एवं ग्रामीण शक्ति केन्द्रों में बैठकें लेने पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विस्तार से चर्चा की।  साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर में भाजपा सरकार की योजनाओं को हर घर में बताने का आह्वान किया। साथ ही श्री सिंह ने पूर्व सीएम अशोक चौहान से मुलाकात कर चुनाव के संबंध में जानकारी साझा किया। जानकारी अनुसार भोकर विधानसभा महाराष्ट्र राज्य के वीआईपी विधानसभाओं में एक है। जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक राव चौहान की पुत्री को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया है।


अन्य पोस्ट