राजनांदगांव

अर्शवीर का क्रिकेट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन
19-Oct-2024 2:20 PM
अर्शवीर का क्रिकेट स्पर्धा  में शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर।
24वें राज्य स्तरीय 14 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता गौरेला पेंड्रा मरवाही में आयोजित की गई, जिसमें  दुर्ग संभाग ने पहला स्थान प्राप्त किया। 
रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के होनहार खिलाड़ी  अर्शवीर सिंह भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते दुर्ग संभाग को प्रथम स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अर्शवीर सिंह के खेल को देखते टीम मैनेजमेंट ने अर्शवीर को कप्तानी का मौका दिया गया और उन्होंने अपने प्रदर्शन और सूझबूझ भरी कप्तानी से दुर्ग संभाग को प्रथम स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

उक्त जानकरी देते खेल विभाग के अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि खेल में स्वयम अपने शिक्षक के  साथ प्रतीक रूप से निगरानी रखते हैं। हमारे निर्देशक श्रेयांश भी बच्चों को व्यक्तित्व रूप से खेल सिखाने में रूचि रखते हैं। प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल भी खेल में अनुशासन में अग्रणी भूमिका अदा करते हैं।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, एकेडमिक  डायरेक्टर  अभिषेक खंडेलवाल, बरसर आई के वैष्णव, सीबीएसई प्राचार्य एकता खंडेलवाल, सीजी प्राचार्य सुषमा शुक्ला, उप प्राचार्य ममता मिश्रा, एक्टिविटी कल्चरल इंचार्ज अपर्णा वर्मा, एचएम सरिता सिंह एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएं व बधाई दी।


अन्य पोस्ट