राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हॉकी खिलाड़ी गीता यादव का चयन आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए हुआ है। हॉकी इंडिया द्वारा 7 साल के अंतराल के बाद हॉकी लीग पुन: प्रारंभ की जा रही है और पहली बार महिला वर्ग में भी इसका आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में सूरमा हॉकी क्लब, हरियाणा और पंजाब (जेएसडब्ल्यू), श्राची रहर बंगाल टाइगर्स, पश्चिम बंगाल (श्राची स्पोट्र्स), दिल्ली एसजी पाइपर्स, नई दिल्ली (एसजी स्पोट्र्स एंड एंटरटेनमेंट), ओडिशा वॉरियर्स राउरकेला (नवोयम स्पोट्र्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड) की टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे।
गीता यादव कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहने वाली है। गीता प्रारंभ से ही राजनांदगांव हॉकी स्टेडियम में हॉकी के गुण सीखी है तथा 3 वर्ष तक राजनांदगांव में रहकर हॉकी की बारीकियां सीखकर अपनी पहचान बनाई, उसके बाद उसका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ था। वह विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से 10वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हिसार हरियाण 2020, 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा झारखंड 2021, 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता इम्फाल मणिपुर 2022, 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता राऊरकेला ओडिशा 2023 में प्रतिनिधित्व करते आ रही है। गीता के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर जूनियर इंडिया कोर टीम के लिए चयन हुआ था। गीता यादव वर्तमान में जूनियर इंडिया कोर टीम बैंगलोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
गीता यादव हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला खिलाड़ी है। दिल्ली पाइपर्स की टीम में गीता यादव के चयन होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत टांकराम वर्मा, तनुजा सलामे, मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, हेमा देशमुख, फिरोज अंसारी, मनीष श्रीवास्तव, डी रविशंकर, ए एक्का, हरिंदर सिंग, एमवाय कुरैशी, विनीत नावघरे, मंजुला बिस्वास, गोपेश्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर, आशा थॉमस, नीलम चंद जैन, अमिताभ मानिकपुरी, गजेंद्र शर्मा, शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भुषण सॉव, नरेश डाकलिया, गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, अशोक नागवंशी, अनिल यादव, कुमार स्वामी, रौबीन गाठलीब, दीपक यादव, आशिष सिन्हा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, योगेश द्विवेदी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, जावेद खान, छोटेलाल रामटेके, विरेन्द्र सिंग भाटिया, संतोष चोकन्द्रे, खुशाल यादव, सचिन खोब्रागढे, विकास वैष्णाव, चंद्रहास साहू, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, संजीव पटेल अब्दुल कादिर, राजेश निर्मलकर, शकील अहमद, किशोर धीवर, अमित माथुर, खेमराज सिन्हा, संदीप यादव, अभिनव मिश्रा, दीपेश चौबे, कृष्णा यादव सहित अन्य खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी।