राजनांदगांव

हॉकी खिलाड़ी तरूण की रेल्वे तथा सुखदेव व तौफीक की वन विभाग में नियुक्ति
13-Oct-2024 3:27 PM
हॉकी खिलाड़ी तरूण की रेल्वे तथा सुखदेव व तौफीक की वन विभाग में नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 अक्टूबर। हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के तीन हॉकी खिलाडिय़ों की रेल्वे और वन िवभाग में नियुक्ति हुई है। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि  नगर के तरुण यादव (बम्बू) की एसईसी रेलवे बिलासपुर तथा तौफीक  अहमद और सुखदेव निर्मलकर की वन विभाग में नियुक्ति हुई है। उक्त सभी हॉकी खिलाड़ी विगत कई वर्षों से जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से कई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते आए हैं।

विगत दिनों रायपुर में आयोजित वन विभाग की चयन स्पर्धा में दोनों खिलाडिय़ों ने अपने अच्छे खेल का प्रशिक्षण दिया। जिसके आधार पर उनका वन विभाग में चयन हुआ है। इसी प्रकार नगर के होनहार हॉकी खिलाड़ी तरुण ने भी विभिन्न राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट  प्रदर्शन कर एसईसीआर रेल्वे बिलासपुर में चयनित हुए हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, महापौर हेमा देशमुख, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव  शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण सॉव, नरेश डाकलिया, गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, अशोक नागवंशी, अनिल यादव, कुमार स्वामी, रौबीन गाठलीब, दीपक यादव, आशिष सिन्हा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, योगेश द्विवेदी, अजय झा, प्रकाश शर्मा,  जावेद खान, छोटेलाल रामटेके, विरेन्द्र सिंग भाटिया, संतोष चोकन्द्रे, खुशाल यादव, सचिन खोब्रागढे, विकास वैष्णाव, चंद्रहास साहू, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल,  संजीव पटेल, अब्दुल कादिर,  राजेश निर्मलकर, शकील अहमद, अमित माथुर, खेमराज सिन्हा, संदीप यादव, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव ने शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट