राजनांदगांव

होल्कर त्रिशताब्दी जन्म समारोह आयोजित
11-Oct-2024 4:16 PM
होल्कर त्रिशताब्दी जन्म समारोह आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर।
शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मीना प्रसाद के संयोजकत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाजसेवी नारायण नामदेव, महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष अतुल रायजादा , लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साव, समाजसेवी राधेश्याम शर्मा मंचस्थ थे। 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर सेवाभावी और असाधारण व्यक्तित्व की स्वामिनी थी। उन्होंने धर्म व संस्कृति के संरक्षण के लिए अनेक कार्य किए। 

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए भी कई उल्लेखनीय कार्य किए। जनभागीदारी अध्यक्ष अतुल रायजादा ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन संघर्षों में बीता, मगर वह अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं हुई। मुख्य वक्ता नारायण नामदेव ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जो भारत जैसे महान राष्ट्र में जन्म लिया है। भारत एक सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र है। अहिल्याबाई ने महिलाओं की सेना तैयार की। 

इस अवसर पर दीपक सिन्हा, रविकांत यादव, प्रशांत सोनी, शारदा चंद्रा एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समिति के अन्य सदस्य, राजनांदगांव के  गणमान्य नागरिक, महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिव्या देशपांडे व धन्यवाद ज्ञापन विष्णु प्रसाद साव व डॉ. दिव्या देशपांडे ने किया।


अन्य पोस्ट