राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। डोंगरगांव के कुमर्दा में सोमवार अलसुबह सडक़ में दौड़ रहे एक 14 वर्षीय किशोर को अज्ञात हाईवा ने रौंद दिया। जख्मी हालत में उसे डायल-112 की मदद से डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कुमर्दा से सटे सागर गांव का रहने वाला था।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तडक़े दावेन्द्र कुमार रोज की तरह कुमर्दा-अं. चौकी मुख्य मार्ग में दौड़ लगा रहा था। वह अलसुबह 3.45 से 4 बजे के बीच रोज की तरह घर से दौडऩे के लिए निकला था। उसी दौरान एक अज्ञात हाईवा ने बालक को रौंद दिया। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। इधर सुबह 4.35 बजे के आसपास गांव के एक युवक ने बालक के सडक़ हादसे में जख्मी होने की जानकारी परिजनों को दी। हादसे की खबर सुनकर पिता जब मौके पर पहुंचे तो किशोर गंभीर हालत पड़ा हुआ था। उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 14 साल का बालक सेहत को लेकर काफी गंभीर था, इसलिए रोजाना वह इसी वक्त में घर से दौडऩे निकलता था। डोंगरगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला भाजपा में अब पांच और नए मंडल
राजनांदगांव। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने जिले में 10 मंडलों का विस्तार करते नवीन पांच मंडल गठित करने की घोषणा की है। जिसके अनुसार अब जिला भाजपा के अंतर्गत 15 नए मंडल हो जाएंगे।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार वर्तमान में खुज्जी विधानसभा में छुरिया व कुमर्दा, अंबागढ़ चौकी सहित तीन मंडल हैं। अब इस विधानसभा में गैंदाटोला चौथा मंडल बन गया है। इसी प्रकार डोंगरगांव विधानसभा में डोंगरगांव व लालबहादुर नगर सहित दो मंडल हैं। जिनका विस्जोतार कर अब तुमड़ीबोड़ व मुसरा मंडल के रूप में गठित करने की घोषणा की गई है ।
तथा डोंगरगढ़ विधानसभा के घुमका मंडल का विस्तार कर नवीन मंडल बनाया जा रहा है। इसी तरह राजनांदगांव ग्रामीण जो अब तक एक मंडल हुआ करता था, जो अब पूर्व व पश्चिम दो मंडल के रूप में गठित होगा।