राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। दाऊ दुलार सिंग मंदराजी की 40वीं पुण्यतिथि पर लोक कलाकारों ने उन्हें कृतज्ञतापूर्वक याद करते कबीर भजन के माध्यम से पुण्यांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कबीर भजन गायक पद्मश्री भारती बंधु ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी।
कन्हारपुरी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने पद्मश्री भारती बंधु, साहित्यकार आत्माराम कोशा समेत महादेव हिरवानी, विष्णु कश्यप, चतुर सिंह बजरंग, नत्थन छन्नू, प्रेम साव, ओमप्रकाश साहू, मानसिंह, पवन यादव, रौशन साहू, किशोर साहू, नीलम, डोहरू साहू आदि के साथ दाऊ मंदराजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व महापौर अजीत जैन, सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, पूर्व पार्षद बलवंत साव, राजेश यादव आदि शामिल थे। वहीं समाजसेवी शारदा तिवारी ने पद्मश्री भारती बंधु को श्री कोशा व महादेव हिरवानी, ओमप्रकाश साहू आदि के साथ शाल व श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया।