राजनांदगांव

बिलासपुर ने दोनों वर्ग में दर्ज की जीत, सेफा में बनाई जगह
04-Oct-2024 2:29 PM
बिलासपुर ने दोनों वर्ग में दर्ज की जीत, सेफा में बनाई जगह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अक्टूबर।
हॉकी छत्तीसगढ़ व जिला हॉकी संघ बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में सीनियर पुरूष एवं महिला वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में हॉकी दुर्ग ने हॉकी जशपुर को 5-1 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में मेजबान बिलासपुर ने सरगुजा को 10-0 गोल से पराजित किया। हॉकी राजनांदगांव ने स्पोटर्स हॉकी अकादमी को 8-0 गोल पराजित किया। वहीं पुरूष वर्ग में खेले गए पहले मैच में एसईसीआर बिलासपुर ने कबीरधाम को 10-3 गोल से पराजित किया। स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने दुर्ग को 4-3 गोल से पराजित किया। हॉकी राजनांदगांव ने हॉकी रायगढ़ को 10-0 गोल से पराजित किया। मेजबान बिलासपुर ने हॉकी जांजगीर चांपा को 4-0 गोल से पराजित किया।

गुरुवार को मैच के दौरान शिल्पी तिवारी, सुधाशु मिश्रा, पंकज तिवारी, चरणजीत सिंह गंभीर, अंजली चांवला, पूनम पांडे, राजेश पांडे, मदनमोहन, सैनुल खान, अवधराम चंद्राकार, मनीष श्रीवास्तव, रोहित बाजपेयी, रवि पारीख, अमिताभ मानिकपुरी, धनराज यादव, इकलाख अली ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडिय़ों को शुभकामनांए दी।

स्व. बीआर यादव एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही छत्तीसगढ हॉकी सीनियर पुरूष महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह खेले गए महिला वर्ग के प्रथम मैच में हॉकी हॉकी दुर्ग ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। हॉकी दुर्ग की ओर से भूमि और अंजली ने 1-1 गोल। वहीं शाब्बी नाज ने 3 गोल किया। जशपुर की ओर से इस्टीमा केरकेटटाा नेे मात्र 1 गोल किया। दूसरा मैच मेजबान बिलासपुर ने सरगुजा को एकतरफा मुकाबले में 10-0 गोल से पराजित किया। मेजबान बिलासपुर की ओर से डॉली, रीया, मोनिका, नेहा, और पूजा ने 1-1 गोल किए। वहीं टीम की कप्तान सम्पदा ने 2 गोल और मधुसीदार ने 3 गोल किया। पुरूष वर्ग में खेले गए पहले मैच में एसईसीआर बिलासपुर ने हॉकी कबीरधाम को 10-3 गोल से पराजित किया। एसईसीआर बिलासपुर की ओर से शेख इमरान, हसन राज्जा, और रोशनजीत मिंज ने 1-1 गोल किया। वहीं दीपक ने 4 गोल और सैफ खान ने 3 गोल किया। पुरूष वर्ग में दूसरा मैच स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी दुर्ग के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम लगातार एक-दूसरे के गोल पोस्ट में गोल दागते रहे। इस रोमांचक मुकाबले में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने हॉकी दुर्ग को 4-3 गोल से पराजित कर सेमीफाईनल में हॉकी दुर्ग की ओर से नेहाल हुसैन ने 2 गोल सारीक खान ने 1 गोल किया। वहीं स्पोटर्स अकादमी रायपुर की ओर से खोगेश्वर बाघ ने 1, विष्णु यादव ने 1 गोल, वेनकटेश तेलगू ने 2 गोल कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग के तीसरे मैच में हॉकी राजनांदगांव ने स्पोटर्स अकादमी रायपुर को 8-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। हॉकी राजनांदगांव की ओर से मेघना साहू और श्यामली राय ने 2-2 गोल। वहीं अस्मिन खान, वसुंधरा, सीमरन यादव और सोनम राजभर ने 1-1 गोल किया था। पुरूष वर्ग में तीसरे मैच हॉकी राजनांदगांव ने रायगढ को, बालक वर्ग खेले गए तीसरे मैच में हॉकी राजनांदगांव ने रायगढ को एकतरफा मुकाबला में 10-0 गोल से पराजित किया। इस एकतरफा मुकाबले में हॉकी राजनांदगांव की ओर से जूनैद अहमद, करण साहू, सोनू निषाद ने 1-1 गोल किया। संदीप ठाकुर ने 5 गोल और सुखदेव निर्मलकर ने 2 गोल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे मैच में मेजबान बिलासपुर ने एक तरफा मुकाबले में हॉकी जांजगीर चांपा को 4-0 गोल से पराजित किया। मेजबान बिलासपुर की ओर से अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते सागर सूर्यवंशी और आनंद सूर्यवंशी ने 2-2 गोल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
 


अन्य पोस्ट