राजनांदगांव

जयंती पर गांधी-शास्त्री को किया याद
02-Oct-2024 3:35 PM
जयंती पर गांधी-शास्त्री को किया याद

राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर 2 अक्टूबर को कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशन पर संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने पुराना बस स्टैंड में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। 

संगोष्ठी सभा का संचालन करते शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की गई। सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आजादी में अग्रिम भूमिका निभाई और उनके नेतृत्व में सफलता मिली। संगोष्ठी सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, गोपीचंद गायकवाड़, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, अतुल शर्मा, मो मुस्तफा जोया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट