राजनांदगांव

पदयात्रियों की सेवा के लिए समिति ने बनाई रूपरेखा
02-Oct-2024 3:32 PM
पदयात्रियों की सेवा के लिए समिति ने बनाई रूपरेखा

बैठक में बनी आपसी सहमति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अक्टूबर।
नवरात्र पर्व पर संयुक्त पदयात्री पंडाल श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट, श्री बालरत्न सेवा समिति मंच, दीया संघटन, गायत्री परिवार, कस्तूरबा महिला मंडल सहित अन्य सेवाभावी संस्थाओं व समाजों के साथ पदयात्रियों के रूकने व सेवा के लिए आयोजन की रूपरेखा के लिए श्री बागेश्वर उत्सव भवन में बैठक आयोजित की गई। 

संयोजक पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल व सूरज गुप्ता ने सर्वप्रथम आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में समाजसेवी डॉ. डीसी जैन, शारदा तिवारी, हेमंत तिवारी, अमलेन्दु हाजरा, प्रज्ञा गुप्ता, हरजीव सिंह भाटिया, मयंक शर्मा, शरद गुप्ता, सोहन गुप्ता, अनीता जैन, साधना तिवारी, रामावतार जोशी, मौसमी शर्मा, विकास नारायण आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि डिस्पोजल के स्थान पर केले के पत्ते मेंं अधिकाधिक प्रसादी वितरण व सनातन संस्कृति के अनुसार पदयात्रियों को स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा। अंत में उपस्थितजनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई । बैठक का संचालन सौरभ खंडेलवाल व आभार प्रदर्शन सूरज गुप्ता द्वारा किया गया।

बैठक में मधु खंडेलवाल, महेश शर्मा, शैलन्द्र तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, मनीष यादव, अजय गुप्ता, मधु अग्रवाल, शोभा चोपड़ा, विकास गुप्ता, विकास गुप्ता संपत, सौरभ गुप्ता गोल्डी, यशोदा गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी समिति प्रचार- प्रसार प्रभारी ईश्वर साहू ने दी।
 


अन्य पोस्ट