राजनांदगांव

झारखंड के राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री ने किया 11 हजार सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
01-Oct-2024 4:18 PM
झारखंड के राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री ने किया 11 हजार सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 अक्टूबर।
झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवाल तथा केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को झारखंड राज्य की राजधानी रांची के शौर्य सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 11 हजार सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिले के सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र भोथीपारखुर्द एवं रेवाडीह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरप्रीत कौर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व टीम उपस्थित रहे। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवाल तथा केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र भोथीपार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बातचीत की। 

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आपका आंगनबाड़ी केन्द्र सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में परिणित हुआ है। इससे जो परिवर्तन आए हैं, उसके संबंध में चर्चा की। झारखंड राज्य के राज्यपाल तथा केन्द्रीय मंत्री ने जिले में बनाए गए पोषण वाटिका की प्रशंसा की। राष्ट्रीय पोषण माह-2024 1 से 30 सितम्बर तक संचालित था। जिसका समापन किया गया। 


अन्य पोस्ट