राजनांदगांव
कल कन्हारपुरी में कबीर भजन-गायन
01-Oct-2024 4:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ी लोक रंग शैली नाचा के पुरोधा दाऊ मंदराजी को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर उन्हें पुण्य स्मरण करने पद्मश्री भारती बंधु रायपुर का कबीर भजन गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान लोक कलाकारों व साहित्य धर्मियों द्वारा दाऊ मंदराजी के कलात्मक योगदान को याद करते उन्हें पुण्यांजलि दी जाएगी।उक्त जानकारी देते लोक कलाकार चतुर सिंह बजरंग व साहित्य धर्मी मानसिंह मौलिक ने बताया कि शहर के कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 स्थित शंकर भवन में कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व सर्व पितृ मोक्ष अवस्था के दिन सुबह 11.30 बजे से आयोजित सांगीतिक आयोजन में कबीर भजन गायक की प्रस्तुति पद्मश्री भारती बंधु द्वारा दी जाएगी। वहीं कलाकारों द्वारा दाऊजी को श्रद्धा पुष्प अर्पित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे