राजनांदगांव

राजनांदगांव, 1 अक्टूबर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव वर्तमान महापौर के वार्ड चिखली में उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने पूर्व सांसद का तिलग लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र एवं आदर्शों को स्मरण करते भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति में भी संस्कृति के संवाहक बनकर रहे। उन्होंने अपना जीवन एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने समर्पित किया। उन्होंने राजनीति में अपने धर्म एवं संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा एवं राष्ट्रवाद को सर्वोपरि माना। पं. उपाध्याय के मार्ग पर चलते भाजपा समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उद्भव एवं विकास के लिए कृत संकल्पित है। पूर्व सांसद की मौजूदगी में 50 से अधिक वार्डवासियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें पूर्व सांसद ने शुभकामनाएं देते कहा कि आप सभी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सदस्य बन गए हैं। जिसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने वार्डवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर भारत देश एवं भाजपा संगठन को सशक्त एवं उन्नतिशील बनाने में अपना अहम योगदान करेंगे।
इस आयोजन में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित मोर बूथ, मोर अभिमान कार्यक्रम में विजय शर्मा, लोकेश जैन, प्रेम रजक, अनिल सिन्हा, गुंजन शर्मा, संजय साहू, नीरज तिवारी, झूमर जैन, महेश सिन्हा, बंटी रजक, प्रशांत रजक, मुकेश शर्मा, रमन यादव, नम्मू शर्मा आदि मौजूद रहे।