राजनांदगांव

पूर्व सांसद मधुसूदन ने मोहल्लेवासियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 सितंबर। शहर के वार्ड नं. 08 मोतीपुर शीतलापारा में रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम एवं भाजपा के सदस्यता अभियान का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय नेता, पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव उपस्थित रहे और वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 114वें एपिसोड का लाईव प्रसारण देखा और सुना।
आयोजन में पूर्व सांसद के साथ स्थानीय नेतागण बूथ क्र. 32 अध्यक्ष लाला यादव, बूथ क्र. 33 अध्यक्ष दीपक साहू, राजेन्द्र जैन, रिभय यादव, कमलेश बंधे, धरम यादव, सुरेश सिन्हा, विक्की नेताम, रवि यादव, दिलीप देवांगन, मनोहर यादव, लखन यादव, रोहित यादव, अजय देवांगन, देवाशीष यादव, राहुल नेताम, रूखमणी ठाकुर, संगीता सिन्हा, मीनाबाई यादव, सुनीता नेताम, गयाबाई यादव, कमलाबाई यादव, दशमत यादव, एनकुमार साहू, रामनाथ रामटेके, जयकिशन वर्मा, बाबूलाल साहू, त्रिलोचन साहू, रत्ना शर्मा, पंचबाई, तामेश्वरी ढीमर, दसरी यादव, पंचोबाई, जागेश्वरी, रमाबाई, दसरीबाई वर्मा, अवतीबाई, निर्मलाबाई, बिंदियाबाई जंघेल, रंभाई मेश्राम, दिशाबाई, उर्मिला ठाकुर नीलम, गोलू राजपूत, बबीता सक्सेना, सीताबाई मेश्राम एवं अन्य वार्डवासीगण उपस्थित रहे।
आयोजन के उपरान्त पूर्व सांसद ने मोहल्लेवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई एवं सदस्यता प्रमाणपत्र बांटा। उन्होंने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण भी किया। पूर्व सांसद ने मन की बात के एपिसोड के विषय में बताया कि 3 अक्टूबर को मन की बात का प्रथम एपिसोड प्रसारित हुआ था, जिसे आगामी 3 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि के प्रारंभ के साथ 10 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। मन की बात की इस 10 साल की दीर्घकालीन सफल यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को समर्पित करते कहा कि मन की बात कार्यक्रम के श्रोता ही इसके असली सूत्रधार हैं, जिन्होंने अपने देशवासियों की सामूहिक उपलब्धि को मन की बात के माध्यम से देखा-सुना है। गर्व के साथ महसूस किया है और लोगों की सामूहिक सफलता का जश्न मनाया है।