राजनांदगांव

विस अध्यक्ष रमन ने सुनी मोदी की मन की बात
29-Sep-2024 8:19 PM
विस अध्यक्ष रमन ने सुनी मोदी की मन की बात

राजनांदगांव, 29 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के प्रसारण को रविवार को  विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लालबाग स्थित सिंधु भवन में सुना। डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बातों को सुनकर उपस्थित भाजपा नेताओं और अन्य लोगों को आवश्यक जानकारी दी। वहीं उन्होंने उपस्थितजनों को आवश्यक मार्गदर्शन देते भाजपा की सदस्यता अभियान का आगाज किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, तरूण लहरवानी शिव वर्मा, रवि सिन्हा, अजीत जैन समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट