राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 सितंबर। डोंगरगांव के मोहड़ में एक महिला की डेढ़ दर्जन से ज्यादा बकरा और बकरी चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चोरी की बकरियों की कीमत लगभग 75 हजार रुपए आंकी गई है। घटना लगभग 10 दिन पुरानी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 6 मोहड़ की रहने वाली कचरीबाई यादव बकरी और बकरा पालने के व्यवसाय से जुड़ी हुई है। उसके पास 14 बकरियां और 7 बकरे थे। 15 सितंबर को बकरा-बकरी को चराने के बाद शाम को घर के कोठे में सभी को बंद कर दिया। रात में खान खाने के बाद वह सो गई। अगले दिन सुबह 16 सितंबर को कोठे से सभी बकरे-बकरियां गायब थे। आसपास के लोगों से प्रार्थिया ने पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अज्ञात चोरों ने महिला के सभी जानवरों को पार कर दिया। महिला की शिकायत पर डोंगरगांव पुलिस जांच कर रही है।