राजनांदगांव

महिला सुरक्षा विधिक जागरूकता कार्यक्रम
27-Sep-2024 2:01 PM
महिला सुरक्षा विधिक जागरूकता कार्यक्रम

राजनांदगांव, 27 सितंबर। शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह के प्रभारी प्राचार्य एके श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं डॉ. एलसी सिन्हा के निर्देशन में 25 सितंबर को महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सुरक्षा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता अधिवक्ता कुसुम दुबे एवं अधिववक्ता रूपेश दुबे शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीमती दुबे द्वारा घरेलू हिंसा, टोनही प्रताडऩा अधिनियम, भावनात्मक एवं आर्थिक उत्पीडऩ, दहेज प्रथा कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, बालिकाओं के कानुनी अधिकार, सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव एवं दुष्कर्म जैसी जघन्य अपराध से संबंधित विधिक जानकारी दी गई एवं भय रहित समाज के स्थापना हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक सीएस राठौर, विनय कुमार मसियारे, डीके साहू, बेनविक्रम बर्मन, हेमंत जांगड़े, प्राची अम्बादे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक रेणुका कुंजाम एवं आभार प्रदर्शन रेणुका सिन्हा द्वारा किया गया। साथ ही 150 से ज्यादा छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

 


अन्य पोस्ट