राजनांदगांव

अतुल, मणिभास्कर और रवि को कॉलेजों के जनभागीदारी अध्यक्ष का जिम्मा
26-Sep-2024 3:24 PM
अतुल, मणिभास्कर और रवि  को कॉलेजों के जनभागीदारी  अध्यक्ष का जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 26 सितंबर। शहर के तीन प्रमुख कॉलेजों में जनभागीदारी अध्यक्षों के पदों पर भाजपा से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

 दिग्विजय कॉलेज, कमला कॉलेज और साइंस कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के पदों पर स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसके तहत दिग्विजय कॉलेज की कमान अतुल रायजादा और कमला देवी महाविद्यालय में मणिभास्कर गुप्ता एवं शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पर रवि सिन्हा की नियुक्ति की गई है। राजनांदगांव कलेक्टर की ओर से एक आदेश जारी कर यह सूचना दी गई।  प्रदेश में भाजपा सरकार के काबिज होने के 9 महीने बाद अब जिले की तीन प्रमुख कॉलेजों के जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई।

  ज्ञात हो कि लंबे समय से इन तीनों ही कॉलेजों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इंतजार चल रहा था। जिले की प्रमुख कॉलेज होने के चलते इन कॉलेजों में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनना इन नेताओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।


अन्य पोस्ट