राजनांदगांव

राजनांदगांव, 26 सितंबर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
राजस्व पुरस्तक परिपत्र 6-4 में दिए प्रावधानों के अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 7 मकान की आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रुपए व अतिवृष्टि से 23 मकान आंशिक क्षति होने पर 92 हजार रुपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए, नदी में डूबने से 2 जन हानि होने पर 8 लाख रुपए एवं राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 26 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 4 हजार रुपए, 4 पशु शेड क्षति होने पर 12 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 22 मकान आंशिक क्षति होने पर 88 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 2 पशुशेड की क्षति होने पर 6 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 4 झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 32 हजार रुपए, आकाशीय बिजली से 8 व्यक्तियों की जनहानि होने पर 32 लाख रुपए, अतिवृष्टि से 17 मकान आंशिक क्षति होने पर 68 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 2 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 13 हजार रुपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 19 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 22 लाख 80 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 33 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 32 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 3 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 19 हजार 500 रुपए, अतिवृष्टि से पशु शेड क्षति होने पर 3 हजार रुपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 हजार रुपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।