राजनांदगांव

कांगे्रस ने सिर्फ देश के प्रति नकारात्मक फैलाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 सितंबर। मोर बूथ मोर अभियान के तहत बुधवार को पूर्व सांसद अभिषेक सिंह राजनांदगांव के विधानसभा के बूथ 179 पारीखुर्द में पहुंचकर सदस्यता अभियान के तहत ग्रामवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलवाते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते ग्रामीण क्षेत्र में भी भाजपा की स्थिति मजबूत हो रही है।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीका प्रवास का विशेष जिक्र करते कहा कि मोदी ने इस दौरे से अमेरिका व भारत विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में 25 हजार भारतीय जन समूह को संबोधित करके अमेरिका व उसके पि_ूओं एवं पुरी दुनिया को मोदी ने करारा जवाव दे दिया है कि अब भारत बदला हुआ भारत है। भारत किसी के दवाव में आकर कार्य करने वाला नहीं है। अब भारत किसी के पीछे चलने वाला भारत नहीं है, ये बदला हुआ भारत है, अब नई व्यवस्था बनाता है, अब भारत नेतृत्व कर रहा है और नेतृत्व करेगा, पहले भारत समान दूरी के आधार पर चलता था और अब भारत सबसे सामान नजदीकी के आधार पर आगे बढ़ रहा है। आज का भारत किसी के दिशा निर्देशों पर चलने वाला नहीं है स्वयं अपने मापदंड निर्धारित कर आगे बढ़ रहा है। हमें किन से मिलना है, किन से नहीं मिलना यह हम स्वयं तय करेंगे। राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है, उसके लिए जो आवश्यक है वह सब करेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि पिछले दौरे में राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया था कि भारत में 90 प्रतिशत लोगों अवसर प्रदान नहीं किए जा रहे है, इसलिए राजनैतिक नेता होने के कारण भारत में रहना ही नहीं चाहता। राहुल गांधी ने भारतियों को क्षेत्रवाद, भाषा वाद, सम्प्रदाय आदि के आधार पर बाटने का बयान दिया था। सदस्यता अभियान के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।